फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल: पुलिस हाय-हाय कर पहुंचे बलवाई, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

Tue, 16 Jan 2024 02:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। पुलिस प्रशासन हाय-हाय..., हाय-हाय...। बलवा करने वाले पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे तो फौरन उनको काबू में करने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की। उन्हें आगे बढ़ने से रोका। दंगाइयों ने मौका पाकर आग लगानी शुरू कर दी। फौरन दमकल विभाग सक्रिय हुआ और आग पर पानी डाला गया। उसके बाद जब दंगाई बेकाबू हुए तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए। इस दौरान कुछ दंगाई घायल भी हुए।
विज्ञापन

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए छत्रसाल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में दंगा और बलवा नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा अभ्यास किया गया। मॉकड्रिल के दौरान मैदान के एक छोर से सादी वर्दी में तैनात पुलिस के जवान बलवाइयों के किरदार में थे। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। खुफिया विभाग की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। अभ्यास में पहले चेतावनी जारी की गई। बलवाई नहीं हटे और उन्होंने भीड़ के साथ पत्थरबाजी और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने भीड़ को अलग किया और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग बुझाई। जब दंगाइयों की हरकत नहीं रुकी तो फिर उन्हें काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन का प्रयोग किया गया। इस दौरान पूरे घटनाक्रम की ड्रोन कैमरों से भी वीडियोग्राफी की गई। सीओ ने बताया कि दंगा नियंत्रण एवं बलवाइयों को किस प्रकार नियंत्रण करना है, इसका पुलिस कर्मियों को अभ्यास कराया गया है। कोतवाल विमलेश कुमार, एसआई गोविंद सक्सेना, ओंकार सिंह, केपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें