फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दानापुर स्पेशल 12 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दीपावली पर त्योहार स्पेशल ट्रेनें देर से आईं। सोमवार को दानापुर कैंट से पुणे की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 01482 दानापुर पुणे एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात के 1:10 बजे के स्थान पर दोपहर 1:58 बजे 12 घंटा देर से आई।
विज्ञापन

इसके अलावा दानापुर से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल (01018) दानापुर मुंबई एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 6 घंटा 15 मिनट देरी से चल रही है। मुंबई से मऊ जाने वाली त्योहार स्पेशल (01123) अपने निर्धारित समय से ढाई घंटा देरी से आई। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल नंबर 11124 भी ढाई घंटा देरी से उरई पहुंची।
कामाख्या से आंबेडकर नगर जाने वाली ट्रेन नंबर 19306 कामाख्या एक्सप्रेस 2 घंटा 45 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22533 राप्ती सागर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से आई। आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 20104 संत कबीर नगर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 2 घंटा देरी से पहुंची। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि रेलवे ने त्योहार के दिन भी सही समय पर घर नहीं पहुंचा सका। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों के संचालन का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें