फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नहर पुल पर मिली क्षतिग्रस्त बाइक, युवक लापता

विज्ञापन
फोटो- 10 उरई–राठ मार्ग पर स्थित नहर पुल, जहां बीच का हिस्सा खुला पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (उरई)। उरई-राठ मार्ग पर डकोर के पास स्थित नहर पुल पर मंगलवार सुबह हमीरपुर के युवक की क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी मिली। पुल के डिवाइडर पर भी टक्कर के निशान थे। पुलिस जांच कर रही है। वहीं, 13 घंटे के बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंचने पर परिजन आक्रोशित हैं। कोतवाली पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर जानकारी की तो पता चला कि बाइक उरई निवासी राजेंद्र यादव की है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके यहां खेती का काम देखने वाला युवक हमीरपुर जिले के बिरगुवां निवासी जय हिंद विश्वकर्मा (24) उसकी बाइक लेकर सोमवार की रात बुआ के यहां गया था। वहीं से घर आ रहा था। जानकारी पर पहुंचे पिता राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उनका बेटा उसकी बहन सुनीता के यहां गया था। इसके बाद रात में वह घर आ रहा था लेकिन वह लापता है।
विज्ञापन




आशंका जताई जा रही है कि टक्कर लगने के बाद शायद वह नहर में जा गिरा है। पिता का कहना है कि 13 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक एसडीआरएफ टीम नहीं आई है। इससे उनके बेटे का पता नहीं लग पा रहा है। डकोर कोतवाली प्रभारी विजय कुमार पांडेय का कहना है कि मामला रात का प्रतीत हो रहा है। आसपास के अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों में भी जानकारी की जा रही है। गोताखोरों को भी लगाकर तलाश किया जा रहा है। इटावा से एसडीआरएफ की टीम भी आ गई है।




खूनी पुलिया बनता जा रहा यह पुल
मुहम्मदाबाद। उरई-राठ मार्ग पर स्थित यह नहर पुल अब स्थानीय लोगों के बीच खूनी पुलिया के नाम से पहचाना जाने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बने चार-पांच साल बीत चुके हैं लेकिन सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन




पुल के दोनों ओर सड़क तो बनी है, लेकिन बीच का हिस्सा खुला पड़ा है। यहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगा है और न ही सुरक्षा बैरिकेडिंग की व्यवस्था है। अंधा मोड़ होने के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। इससे पहले 2 नवंबर 2023 को कुसमिलिया पावर हाउस में तैनात ज्ञानेंद्र सिंह भी इसी पुल पर हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी बाइक पुल से टकराकर नहर में गिर गई थी और दो दिन बाद गोताखोरों ने उनका शव बरामद किया था। उस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुल को सुरक्षित बनाने और डिवाइडर ऊंचा करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। एक बार फिर इसी पुल पर हुए रहस्यमयी हादसे ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो यह “खूनी पुलिया” और भी जिंदगियां निगल सकती हैं। (संवाद)

फोटो- 10 उरई–राठ मार्ग पर स्थित नहर पुल, जहां बीच का हिस्सा खुला पड़ा है। संवाद

फोटो- 10 उरई–राठ मार्ग पर स्थित नहर पुल, जहां बीच का हिस्सा खुला पड़ा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें