फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार के खिलाफ दहेज प्रताडना की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी आशा देवी पुत्री बालादीन ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने लगभग 5 वर्ष पूर्व उसकी शादी दान दहेज देकर खुर्द जिला भिंड निवासी संतोष कुमार के साथ की थी। कुछ माह बाद ही उसके पति संतोष, ससुर ऊदल सिंह, सास फूलनदेवी व देवर राजू अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे।
विज्ञापन

वह पिता के घर से एक बाइक व सोने की जंजीर लाने का दबाव बनाने लगे। जब पिता उनकी मांग को पूरा नहीं कर सके तो उन्होंने मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि रोज-रोज की मारपीट से वह बीमार हो गई। बीमारी का बहाना बनाकर उसके ससुराल के लोग बीती 26 फरवरी को जबरन उसे मायके छोड़ कर चले गए। पीड़िता का आरोप है कि वह पैर से विकलांग है।
विज्ञापन

पिता की भी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें