सिरसा कलार। गुपलापुर गांव के पास से निकला मलंगा नाला में ग्रामीणों को बीते कुछ दिन से पांच फुट लंबा मगरमच्छ देखने का दावा किया है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
ग्राम प्रधान ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी है। बीते दिनों आई बाढ़ के बाद मलंगा नाले में एक मगरमच्छ आसपास के कई गांव के ग्रामीणों ने देखने का दावा किया है।
ग्रामीण मगरमच्छ की वजह से दो दिन से खेत पर नहीं जा रहे हैं। वन विभाग के जालौन रेंजर आरके भदौरिया ने बताया टीम भेजकर रेस्क्यू किया जाएगा। (संवाद)