फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला का मंगलसूत्र लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो - 03 पुलिस गिरफ्त में आरोपी बदमाश। पुलिस
विज्ञापन
उरई। रघुवीर धाम के पास महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर भागने वाले शातिर बदमाश को कोतवाली उरई पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटा गया सोने का मंगलसूत्र, बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के हरदोई गजूर निवासी अर्चना ने कोतवाली उरई में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उनके साथ सोने के मंगलसूत्र की झपटमारी हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू की थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मंगलवार की देर रात कोतवाली उरई पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस मुठभेड़ में कोंच कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा बेड़ा गांव निवासी अरमान खान घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा, कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 28 अगस्त को रघुवीर धाम के पास पैदल जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर भाग गया था। वह मंगलसूत्र बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था, लेकिन अच्छी कीमत नहीं मिलने के कारण उसे बेच नहीं पाया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस, सोने का मंगलसूत्र और पांच सोने के मोती बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बाइक, लावा कंपनी का मोबाइल और 510 रुपये नकद भी मिले हैं। सूचना मिलते ही एएसपी डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें