फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने कमरे में लगे पंखे के हुक से फांसी का फंदा बनाकर उसमें झूल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह सुबह काफी देर तक कमरे से नहीं निकला तो परिजनाें ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर परिजनाें ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव फांसी पर लटक रहा था। यह देख परिजनाें में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की बाबत परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि वह जांचकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मुहल्ला पटेल नगर निवासी आनंद पटेल (20) पुत्र निर्भय पटेल पिछले कई दिनाें से मानसिक अवसाद से ग्रस्त था। परिजनाें के मुताबिक वह ठीक से बात भी नहीं कर रहा था। सोमवार की रात उसने खाना भी नहीं खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात उसने अपने कमरे में लगे पंखे के हुक से फांसी का फंदा बनाकर उसमें झूल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब वह काफी देर कमरे से नहीं निकला तो परिजनाें ने उसे आवाज दी लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनाें ने कमरे में झांककर देखा तो आनंद का शव फांसी पर लटक रहा था। यह देख परिजनाें में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर आ गए और परिजनाें को ढाढ़स बंधाया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की बाबत पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है लेकिन अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। वह बेरोजगार था और परिजनों के साथ खेतीबाड़ी के काम में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें