फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बंग्लो में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
पुलिस ने दो युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहली गेट स्थित टूरिस्ट बंग्लो से हरीपर्वत थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब चार बजे सेक्स रैकेट को पकड़ लिया। इसी रैकेट में शामिल एक युवक ने किसी बात पर नाराज हो जाने के चलते यूपी - 100 को फोन कर दिया था। यूपी-100 और थाना पुलिस की टीम ने छापा मारा तो एक कमरे में युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। उनसे पूछताछ में पता चला कि युवती को बुकिंग पर लाया गया था। तभी वहां एक युवक और एक युवती और पहुंच गए। इसके बाद खुलासा हुआ कि यह सेक्स रैकेट है।
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों में डालचंद शर्मा अखंड नगर जगनेर रोड का रहने वाला है। मोहम्मद इरफान कोजी की सराय खेरिया रोड़ का है। दोनों युवतियां कानपुर की हैं। पुलिस ने बताया कि युवकों ने रैकेट के एजेंट के माध्यम से युवतियों को 6000-6000 में बुक किया था। बंग्लो टूरिस्ट विभाग का गेस्ट हाउस है। इसमें कमरा नंबर 105 युवती की आईडी पर बुक किया गया था। इसी में से युवती के साथ युवक को पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियां आगरा के ही सदर में ठहरती हैं। सैक्स रैकेट में कई लोग शामिल हैं। इनके एजेंट युवतियों की बुकिंग करके भेजते हैं। बुकिंग व्हाट्सएप पर की जाती है। इस पर ग्राहकों को युवतियों के फोटो भी भेजे जाते हैं। पुलिस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। उधर, डालचंद ने खुद को पीडब्लूडी का कर्मचारी बताया। हालांकि विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस की मेहरबानी से चल रहा होटलों में सेक्स का धंधा
होटलों और गेस्ट हाउस में सेक्स का धंधा पुलिस की मेहरबानी से ही चल रहा है। अगर मजबूरी न आन पड़े तो पुलिस चेकिंग तक नहीं करती है। सिकंदरा के तो आधा से ज्यादा होटलों में अय्याशी कराई जा रही है। पुलिस ही नहीं, प्रशासन भी इनका साथ दे रहा है। बड़ा मामला आने पर होटल पर सील लगा दी जाती है लेकिन बाद में वही होटल नए नाम से खुल जाता है। ऐसा छह मामलों में हो चुका    है।
विज्ञापन

सिकंदरा में शास्त्रीपुरम आरओबी के पास कॉलोनी में चल रहे दो गेस्ट हाउस केबारे में कई बार शिकायत की जा चुकी हैं। यहां सेक्स का धंधा खुल्लम खुल्ला चल रहा है। गेस्ट हाउस के लोग ही सेक्स वर्कर की बुकिंग कर रहे हैं। सिकंदरा थाना पुलिस यहां कभी चेकिंग करने भी नहीं गई है।
वैसे सिकंदरा क्षेत्र में ही पिछले एक साल में दस केस सामने आ चुके हैं। इनमें होटलों के खिलाफ कार्रवाई न के बराबर हुई है। दो होटलों पर सील लगाई गई। बाद में नए नाम से खुल गए। इससे पहले भी यही होता रहा है। देहली गेट के कई होटलों के बारे में भी इसी तरह की शिकायतें अफसरों तक पहुंची है। यहंा भी पुलिस एक्शन नहीं ले रही है। अगर टूरिस्ट बंग्लो के सैक्स रैकेट केबारे में यूपी 100 पर फोन न किया गया होता, तो शायद पुलिस कार्रवाई न करती।

फर्जी आईडी पर कमरों की बुकिंग
आगरा। सिकंदरा के होटलों में इस तरह के मामले पकड़े जा चुके हैं। यहां घंटों के हिसाब से कमरे बुक किए जाते हैं। इनमें कई केस में तो आईडी भी फर्जी मिली हैं। एक एक आईडी को कई कई बार इस्तेमाल किया जाता है। रजिस्टर में विवरण भी नहीं दर्ज किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें