फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपे पलटने से दंपति सहित घायल

Thu, 06 Jul 2017 12:16 AM IST
जालाौन
विज्ञापन
Highway Accident
विज्ञापन
उरई। एट थाना क्षेत्र के पिरौना के पास तेज रफ्तार आपे पलटने से दंपति सहित छह लोग घायल हो गए। दंपति को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक भाग निकाल। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

 एट थाना क्षेत्र के पहाड़गांव के मजरा नरी निवासी गुलाब सिंह आपे चलाता है। बुधवार को वह आपे में सवारियां लेकर गांव से उरई आ रहा था। आपे में शाकिर, उनका बेटा आमिर (19), संजय सिंह(45), उनकी पत्नी जानकी (35) बेटी बच्चे सरस्वती(6) और लक्ष्मी(5) बैठे थीं। पिरौना गांव के पास तेज रफ्तार आपे बेकाबू होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसे में सभी सवारियां घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों जिला अस्पताल पहुंचाया। संजय और जानकी को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। रेंढ़र थाना क्षेत्र में बंगरा रोड पर बाइकें टकरा गईं। इस हादसे में कुठौंदा गांव निवासी आसमां (45) पत्नी कम्मू उनका बेटा रामबाबू(18) घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। कालपी के गणेशगंज निवासी जाकिर (18) पुत्र साबिर बुधवार को बाइक फिसलने से जख्मी हो गए।

 बोलेरो की टक्कर से वृद्ध घायल
कोंच (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासी ग्या प्रसाद वर्मा (65) बुधवार दोपहर साइकिल से खेत जा रहा था। रास्ते में बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे ग्या प्रसाद घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़ लेकिन चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें