फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कुएं में छलांग लगाकर जान दी

Thu, 15 Jun 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
विज्ञापन
संजना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र में किसान की पत्नी ने गृहकलह से आजिज आकर कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक  महिला अपने नशेबाज पति की हरकतों से तंग आ चुकी थी। बुधवार की सुबह दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा किया। थानेदार का कहना है कि मायके वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। यदि प्रार्थनापत्र आता है तो आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


मड़ोरी गांव निवासी संजना(40) पत्नी शोभा सेंगर ने बुधवार रात 10 बजे गांव के बाहर स्थित कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने जब कुएं में उतरते शव को देखा तो हड़कंप मच गया। गांव जाकर इसकी सूचना दी तो वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजन भी बदहवास हालत में पहुंच गए। इसी बीच सूचना पाकर हदरुख चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं में उतरते शव को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों के मुताबिक संजना ने बुधवार रात 7 बजे परिजनों ने खाना बनाया। इसके बाद यह कहकर घर से निकल गई थी कि वह थोड़ी देर में आ रही है। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच सुबह ग्रामीणों ने उसका कुएं में शव पडे़ होने की जानकारी दी। बेटी की मौत की जानकारी पाकर डकोर क्षेत्र के बिरगुवां गांव निवासी मायके वाले भी आ गए। संजना की मौत से उनकी दोनों बेटियां वैष्णवी (10), मुस्कान (13) व बेटा ओकार (07) का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें