एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना निवासी सुनीता (40) पत्नी लक्ष्मी प्रसाद बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव में ही अपने एक रिश्तेदार के घर पैदल जा रही थी। वह जब कानपुर झांसी नेशनल हाईवे पर बने ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रही थी तभी झांसी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह देखकर बाइक सवार वहां से भाग निकला। आस पास मौजूद राहगीर सुनीता को लेकर सीएचसी पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन सुनीता को जिला अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पति लक्ष्मी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।