फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे पर प्राणघातक हमला

Mon, 20 Jun 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीन के विवाद को लेकर हमलावराें ने चाचा-भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हमलावराें को ललकारा तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजनाें ने दोनों को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया और थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है।  रामपुरा
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव धूता निवासी राजवीर ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका गांव के ही साहब सिंह, वीर सिंह, राहुल आदि से जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार की शाम करीब सात बजे उसका

भतीजा ज्ञानेंद्र सिंह गांव में जा रहा था। तभी विरोधियाें ने उसे घेर लिया और उस पर कुल्हाड़ी से हमलाकर कर दिया। जानकारी होने पर वह मौके पर बचाने पहुंचा तो हमलावराें ने उस पर भी हमलाकर घायल कर दिया। दोनाें चाचा भतीजे को गंभीर हालत में परिजनाें ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें