फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों से दो लाख की टप्पेबाजी

Mon, 09 May 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
टप्पेबाजी के शिकार शिवसिंह से पूछताछ करते कोतवाल मनवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो अलग-अलग घटनाओं में सोमवार को दो लोगों के साथ दो लाख रुपये की टप्पेबाजी हो गई। दोनों ही पीड़ित बैंकों से पैसा निकाल कर लाये थे। स्टेट बैंक में सीसी टीवी कैमरों के फुटेज से संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश में पुलिस लगी है। कस्बे के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी हरीराम गुप्त (67) पुत्र रामगोपाल आज दोपहर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पैसे
विज्ञापन


निकालने गया था। डेढ़ लाख रुपये निकाल कर वह सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने चला गया। एक दुकान से उसने एक किलो आलू खरीदे और रुपये वाले थैले में डाल लिए। इसके बाद वह दूसरी सब्जी तौलवाने लगा और इसी बीच किसी ने उसका थैला उड़ा लिया। वह कोतवाली पहुंच गया। उसने बैंक शाखा से सीसी टीवी कैमरों के फुटेज निकलवाए तो उसमें गुलाबी

शर्टधारी एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दी हैं। शंका  है कि थैला उसी ने पार किया है। दूसरी घटना मारकंडेयश्वर तिराहे के पास गोविंद कांप्लेक्स के आसपास की है। ग्राम अंडा निवासी शिवसिंह पुत्र बुद्घसिंह ने इलाहाबाद बैंक की मंडी शाखा से पचास हजार रुपये निकाले और रुपये डाल कर थैला बाइक पर लटका लिया। गोविंद कांपलेक्स के पास उसने बाइक
विज्ञापन


खड़ी की और परिचितों से बातचीत करने लगा। तभी किसी ने उसका थैला मार दिया। कोतवाल मनवीर सिंह ने दोनों तहरीरें ले ली हैं लेकिन पुलिस मामलों को संदिग्ध बता रही है। हालांकि कोतवाल का कहना है कि वह मामले की छानबीन कर रहे हैं और शीघ्र ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें