फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में किसान के घर दो लाख का डाका

Sat, 24 Feb 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
परासन गांव में घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

परासन निवासी राजू साहू पुत्र मइयादीन शुक्रवार रात खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। घर पर पत्नी किरन व तीन छोटे बच्चे थे। देर रात छह डकैत पीछे की दीवार से छत के रास्ते घर में घुसे। आहट पाकर किरन की आंख खुल गई। आंगन में नकाबपोश डकैतों को देखकर चिल्लाने का प्रयास किया तो डकैत उन्हें काबू में कर कमरे में ले गए और सीने में तमंचा अड़ा दिया। इसके बाद कमरे में जाकर अटैची व अलमारी के लॉक तोड़कर जेवरात व नगदी लेकर भाग निकले। डकैतों के जाते ही किरन ने पति को फोन कर डकैती की सूचना दी।

राजू के घर में वारदात करने से पहले बदमाशों ने गांव के ही श्यामबाबू पुत्र शंभू दयाल के घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घर पर उस वक्त पत्नी व बेटे मौजूद थे। श्यामबाबू किसी कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान खेत से घर पहुंचे राजू घर में डकैती की बात चिल्लाते हुए बाहर आए। शोरगुल सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू के घर से बदमाश 24 हजार रुपये, सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, एक अंगूठी, पायल व झुमकी ले गए, जबकि श्यामबाबू के घर से 35 हजार रुपये, नाक की बेसर, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमकी ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह गांव पहुंची पुलिस ने दोनों घरों में जांच पड़ताल की। इस बाबत आटा एसओ आनंद कुमार का कहना है कि घटनाएं चोरी की हैं, जबकि तहरीर में राजू की पत्नी किरन ने बदमाशों की संख्या छह बताई। साथ ही उसे तमंचा लगाकर धमकाने की बात भी लिखी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें