फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार-बाइक समेत दो गिरफ्तार

Thu, 28 Jun 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में खुलासा करते पुलिस व बरामद सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उरई कोतवाली के बल्लभ नगर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार सिंह व हाईवे चौकी इंचार्ज दामोदर सिंह को बुधवार रात मुखबिर से दो चोरों की जानकारी मिली। दोनों दरोगाओं ने टीम के साथ मुखबिर के बताए अनुसार चुर्खी बाईपास चौराहा पर दबिश दी तो वहां पर दो युवक एक कार व बाइक लिए खड़े थे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

विज्ञापन


कोतवाली में उन्होंने अपने नाम लोकेंद्र पुत्र आशाराम पाल निवासी ग्राम इंगुई थाना सिरसाकलार व बल्लू पुत्र जमील निवासी रामकुंड मोहल्ला नया पटेल नगर उरई बताए। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक होंडा सिटी कार, एक पल्सर बाइक, कार में रखे चोरी के चार इनवर्टर, 4 छोटी व 8 बड़ी बैट्रियां बरामद कीं।

गुरुवार को पुलिस कार्यालय में एसपी ने मामले का खुलासा किया कि वे लोग काफी समय से चोरियां कर रहे हैं। इन लोगों का मुख्य टारगेट बैट्री व इनवर्टर रहते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया। चोरों को पकड़ने गई टीम में सिपाही ब्रजेंद्र सिंह भदौरिया, अभिषेक यादव, शकील अहमद, जीत सिंह, पंकज सिंह व अकाश जैन आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें