फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 10 Dec 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त यूपी 100 की गाड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पवई निवासी राकेश राजपूत (25) पुत्र बलवान अपनी बाइक से काम निपटाकर घर की ओर आ रहा था, तभी डकोर गांव के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक ने राकेश की बाइक को टक्कर मारी, जिससे वह उछलकर सड़क पर जा गिरा और सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।

विज्ञापन


फिलहाल ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा का कहना है कि राकेश के परिजनों को हादसे की सूचना कर दी गई है। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार की देर रात यूपी 100 की गाड़ी यमुना पुल के समीप हाईवे के किनारे खड़ी थी तभी रात में करीब डेढ़ बजे के आसपास गाड़ी में पीछे से आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी आगे खडे़ ट्रक में जा घुसी। इससे गाड़ी में सवार चालक रामअवतार व दरोगा धनीराम चुटहिल हो गए।

टक्कर मारने वाला मौके से भाग निकला। जानकारी पर सोमवार को उक्त घटना की जांच के लिए सीओ सुबोध गौतम यमुना पुल के समीप पहुंचे और जांच पड़ताल की। सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या घटना संदिग्ध लग रही है फिर भी जांच की जा रही है। पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना भी बहुत देरी से दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें