फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

Sun, 13 Mar 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
औरैया में मौरंग डालकर वापस उरई आ रहे ट्रक चालक व खलासी को आधा दर्जन स्कार्पियो सवार बदमाशाें ने जालौन-औरैया मार्ग स्थित शक्तिमान ढाबा के पास ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद चालक व खलासी को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। लुटेरों ने चालक को वहीं ट्रक से नीचे फेंक दिया जबकि खलासी को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। चालक ने
विज्ञापन


रात में ही कोतवाली जालौन पहुंचकर लूट की वारदात की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन ट्रक नहीं मिला। देर रात करीब एक बजे खलासी औरैया में मिला। पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक चालक इसरार पुत्र इस्माईल अपने खलासी सोने (दोनों निवासी तुफै लपुरवा

उरई) के साथ औरैया मौरंग डालने के बाद डकोर थाना व कस्बा निवासी सुरेंद्र यादव का दस टायरा ट्रक लेकर वापस उरई आ रहे थे। चालक के मुताबिक रात करीब 11:30 बजे जब ट्रक जालौन कोतवाली के शक्तिमान ढाबा के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही स्कार्पियो में सवार आधा दर्जन बदमाशाें ने ओवरटेक कर ट्रक रोक लिया। ट्रक रुकते ही असलहाधारी
विज्ञापन


बदमाशाें ने उसे नीचे उतार कर उसके हाथ पैर बांध दिए और खलासी सोनू को ट्रक में डालकर फरार हो गए। उसने किसी तरह खुद को छुड़ाया और कोतवाली आया। लूट की वारदात सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। सीओ कुलदीप सिंह ने आसपास के थानाें को सूचना देकर घेराबंदी करवाई लेकिन ट्रक नहीं मिला। इसके बाद रात करीब एक बजे औरैया पुलिस को

खलासी सोनू बदहवास हालत में मिला। सूचना पर जालौन पुलिस उसे औरैया से लेकर आई। चालक व खलासी ने बताया कि आधा दर्जन स्कार्पियाें सवार बदमाशाें ने वारदात को अंजाम दिया है। इस बाबत कोतवाल का कहना है कि ट्रक मालिक सुरेंद्र यादव ने जो तहरीर दी है। उसकी रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। पुलिस आरोपियाें की तलाश में जुटी है।
 
आखिर चोरी की तहरीर क्याें दी
ट्रक लूट कांड का मामला संदेह के घेरे में है। जिस तरह चालक व खलासी को अलग-अलग जगह पर उतारा गया और जहां लूट की वारदात होना बताया जा रहा है, वहां काफी चहलपहल रहती है। वहीं, मालिक लूट की बजाय चोरी की तहरीर क्यों दे रहा है। इन सब बातों को लेकर पुलिस भी पेशोपेश में है। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। एएसपी शकील अहमद का कहना है कि वह मामले की गहनता से जांच करवा रहे है जो सही होगा उसकी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें