फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पीछे संदूक में मिली महिला की लाश

Sun, 13 Mar 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बक्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास महिला थाने के पीछे रविवार सुबह संदूक में महिला का शव मिला। महिला की उम्र करीब 21-22 साल रही होगी। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव देखने से ऐसा लग रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन


आंखें बाहर निकली हैं। शव कई दिन पुराना है। शरीर कई जगह से झुलसा या गला हुआ सा लग रहा है, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि या तो महिला को जलाने की कोशिश की गई है या फिर कई दिन पुराना होने से शव गलने लगा है। हालांकि महिला के कपड़े जले हुए नहीं हैं।


सुबह करीब पौने दस बजे लावारिस हालत में संदूक देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कविनगर पुलिस पहुंची और संदूक खोलकर देखा तो दंग रह गई। संदूक में महिला का शव था। साड़ी और ब्लाउज पहना था। शादीशुदा लग रही है।
विज्ञापन


माना ये भी जा रहा है कि संदूक को ट्रेन में रखकर लाया गया और यहां फेंका गया। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि जांच की जा रही है।  शव कई दिन पुराना है,  इसलिए काला पड़ गया है, जला हुआ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट केबाद ही साफ हो पाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें