फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हत्याकांड, लूट का खुलासा

Tue, 10 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
हत्या की जांच - फोटो : demo pics
विज्ञापन
करीब महीने भर पहले हुई व्यापारी की हत्या व लूट के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सर्राफा व्यापारी को मरणासन्न कर लूटने का मामला भी खुल गया है। पुलिस को ये सफलता मुठभेड़ में मिली। लूट के गहनों के साथ पुलिस ने आरोपियाें से दो तमंचे व एक चाकू बरामद किया है। दो और
विज्ञापन


आरोपियाें के नाम पता चले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को एसपी बबलू कुमार ने बताया कि 9 अप्रैल को जालौन के झंडा चौराहे पर स्थित दुकान पर लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी राजेश अग्रवाल की हत्या और 29 अप्रैल को जालौन के ही शंभूदयाल सोनी को गोली मारकर लूट के खुलासे के

लिए एएसपी शकील अहमद के निर्देशन में सीओ जालौन कुलदीप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी वीपी चतुर्वेदी, जालौन कोतवाल लाल बहादुर यादव व एसटीटी टीम के आरिफ खान को लगाया था। सर्विलांस सेल के केबी सिंह को भी लगाया गया। पुलिस को सर्विलांस के जरिए बदमाशाें का लोकेशन चुर्खी रोड पर मिला। इस पर टीम सोमवार की देर रात घेराबंदी
विज्ञापन


कर बदमाशाें का इंतजार करने लगी। देर रात दो युवक बाइक से जालौन की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने पुलिस दल पर फायर झाेंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर शातिर बदमाश सचिन श्रीवास्तव निवासी सरसई थाना चुर्खी, संजीव प्रजापति निवासी अमीटा थाना एट को चोरी की बाइक व दो तमंचा के साथ गिरफ्तार कर

लिया। पुलिस ने जब कड़ाई की तो आरोपियाें ने दोनाें ही वारदाताें को कबूल कर लूटा गया सामान बरामद कर दिया। पुलिस ने इनके एक और साथी राघवेंद्र सिंह निवासी गांव गधेला थाना सिरसाकलार को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशाें ने बताया कि कपड़ा व्यापारी की हत्या में हिमांशु यादव उर्फ बंटू  निवासी जालौन व एक अन्य

आरोपी भी शामिल था। एसपी ने बताया कि बदमाश लूट के इरादे से गए थे लेकिन व्यापारी के भिड़ जाने पर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियाें को कोर्ट में पेश कर वहां से एक दिन का रिमांड लेकर अन्य बरामदगी शुरू कर दी है।

जेल में रची थी लूटपाट की साजिश
सचिन श्रीवास्तव जिला कारागार में गैर इरादतन हत्या के मामले में बंद था। उसी दौरान राघवेंद्र व संजीव से उसकी मुलाकात हुई और जालौन क्षेत्र में वारदात कर पैसा कमाने की योजना बनी।  

पिता,भाई की जमानत के लिए बन गया अपराधी
सचिन श्रीवास्तव इतना शातिर अपराधी बन जाएगा किसी ने सोचा नहीं था। उसके पिता संजीव ने अपने दो पुत्राें के साथ मिलकर पैसे के लालच में उरई निवासी एक महिला रिश्तेदार की हत्या की थी। इस मामले में पिता व दोनाें पुत्र जेल गए थे। इस दौरान जैसे तैसे सचिन को जमानत मिल गई। पिता व भाई की जमानत के  लिए पैसे नहीं थे। इस पर उसने वारदात कर पैसा कमाने की योजना बनाई।

शातिर अपराधी है बंटू यादव
जालौन में बंटू यादव को खासा आतंक है। वह लगातार अपराध कर लोगाें में आतंक कायम किए थे। खौफ इतना कि व्यापारी के परिजनाें ने नामजद रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। एसपी बबलू कुमार ने बताया कि अब आरोपियाें को नामजद कर धाराआें को बढ़ाया जा रहा है।

डीआईजी ने दिया दस हजार का ईनाम
एसपी बबलू कुमार ने बताया कि दोहरे मामले के खुलासे की जानकारी जब डीआईजी झांसी को हुई तो उन्हाेंने टीम के उत्साहवर्धन के लिए दस हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। एसपी ने भी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें