फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीतरा में प्रधान समेत तीन घरों से लाखों की चोरी

Sat, 05 Nov 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
चोरियों की शिकायत कोतवाली करने पहुंचे पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरी की बढ़ती वारदातों से इलाकाई नागरिकों की रातों की नींद उड़ी है। शुक्रवार रात चोर गिरोह ने ग्राम तीतरा खलीलपुर और पड़ोसी गांव विरौरा में तीन घरों को निशाना बना कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। तीतरा के ग्राम प्रधान के घर में भी चोरों ने तांडव मचाया और नकदी, जेवर समेत लाइसेंसी असलहे भी ले गए। गुजरी 25 अक्तूबर को कोंच कस्बे के
विज्ञापन


तीन घरों में घुसे चोरों ने लाखों के नकदी जेवर पार किए थे। अभी पुलिस इन चोरियों के खुलासे नहीं कर पाई थी कि चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर के ग्राम प्रधान महेंद्रसिंह यादव के यहां से मंगलसूत्र, टॉप्स, हाफ पेटी, तीन जोड़ी पायल, आधा किलो का बिछुआ तथा सत्तर हजार नकदी के अलावा मोबाइल भी पार कर दिए। इतना ही नहीं, लगभग 15

किलो शुद्ध घी की केन भी ले गए। इसी गांव में दूसरा घर छेदीलाल वर्मा पुत्र अजुद्दीप्रसाद का निशाने पर लिया। सुबह जब घर के लोग जागे तब उन्हें इस चोरी का पता चला। चोर झुमकी, पायल, तोड़ियां तथा पच्चीस हजार रुपये नकद उड़ा ले गए। इनके घर के पीछे सीढ़ी लगाई गई थी जिससे समझा जा रहा है कि चोर पीछे के रास्ते घर में दाखिल हुए। इनके पड़ोसी मंगली
विज्ञापन


वर्मा के घर की कुंडी कटर से कटी मिली लेकिन यहां से चोर कुछ ले नहीं जा सके। तीसरी चोरी पड़ोसी गांव विरौरा में हुई। यहां सरकारी शिक्षक चतुर सिंह पुत्र मोहनदास वर्मा के घर में घुसे

चोरों ने सोने का हार, दो जोड़ी झुमकी, नथुनी, बेंदी, तीन जोड़ी तोड़ियां, पायलें, सोने के चूरा पर हाथ साफ किया। इन लगातार हो रहीं चोरियों से इलाके में दहशत है और लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। शिकायतों पर पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की है और शीघ्र खुलासे का भरोसा इंस्पेक्टर शिवमोहन प्रसाद ने दिया है।

लोगों को बेहोश तो नहीं कर रहे चोर
अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में और शुक्रवार की रात हुई चोरियों का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि जब चोर घरों में घुसते हैं तो कोई भी सदस्य जागता नहीं है। इससे इस बात की आशंका है कि चोर गिरोह शायद किसी प्रकार के स्प्रे का इस्तेमाल लोगों को बेहोश करने के लिए कर रहे हैं और फिर इत्मीनान से घर का एक-एक कमरा खंगालते हैं। यहां तक कि जिन कमरों में लोग सो रहे होते हैं, उनमें भी चोर घुस कर सामान उठा ले जाते हैं। शुक्रवार रात हुई चोरी में चोर ग्राम प्रधान महेन्द्र का मोबाइल भी ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें