पत्नी की हत्या के बाद खुद को आग लगाई
- फोटो : डेमो फोटो
अलग-अलग स्थानाें पर हुए हादसाें में किशोरी समेत तीन महिलाआें की झुलसने से मौत हो गई। एक मृतका के पिता ने ससुरालियाें के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है। शहर कोतवाली के गांव मौखरी निवासी मनोज कुमार की पत्नी नेहा (20) शनिवार की शाम घर में गैस चूल्हे पर खाना बनाते वक्त
झुलस गई थी। उसको बचाने में पति भी झुलस गया था। उपचार के दौरान शनिवार की देर रात नेहा की मौत हो गई। जब इसकी जानकारी उसके पिता छोटेलाल निवासी चिरंगाव जनपद झांसी को हुई तो वह रविवार की सुबह शहर आया और पति समेत अन्य ससुरालियाें के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात
कही है। वहीं, चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव मुसमरिया निवासी भारती (16) पुत्री सुरेश सिंह रविवार की सुबह करीब आठ बजे अपने घर में गैस पर खाना बना रही थी। तभी गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई और भारती आग बुझाने के चक्कर में गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो
गई। इसी तरह कालपी कोतवाली के गांव सरसेला निवासी गणेश शंकर की पुत्री रीता(25) पत्नी करूणेश कुमार निवासी अंगुरीपुरवा कानपुर देहात इन दिनाें गर्मियाें की छुट्टी में अपने मायके आई हुई थी। शनिवार की रात करीब 12 बजे उनके ऊपर जलती हुई लैंप गिर गई इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।