फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के लिए निकलीं तीन बहनें लापता

Sun, 12 Aug 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
लापता तीनों नाबालिग बहनों के घर के बाहर खड़े परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बघौरा मोहल्ले में रहने वाले दारा सिंह दोहरे की तीनों बेटियों आरती (15), शिवानी (12) और साधना (9) के एक साथ लापता हो जाने से मोहल्ले वाले भी हैरान हैं। तीनों लड़कियां आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। इनमें आरती कक्षा नौ, शिवानी छह और साधना कक्षा दो की छात्रा है। तीनों जब स्कूल से वापस नहीं आईं तो परिजन स्कूल पहुंचे। वहां बताया गया कि तीनों बच्चियां स्कूल आई ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों व लड़कियों की सहेलियों के यहां खोजा। तीनों का कहीं पता नहीं चला। आखिरकार रविवार को दारा सिंह ने कोतवाली में तीनों के लापता होने की तहरीर दी।

विज्ञापन


पुलिस भी समझ नहीं पा रही कि तीनों को धरती खा गई या आसमान निगल गया। कोई बहला-फुसलाकर ले गया या तीनों खुद ही कहीं चली गईं। पुलिस को पता चला कि शुक्रवार की शाम बच्चियों का पिता शराब के नशे में घर आया और झगड़ा करने लगा। बड़ी बेटी ने विरोध किया तो उसको डांटा और मारने के लिए दौड़ा भी, हालांकि लड़कियों की मां कुछ बताने को राजी नहीं हुई। इंस्पेक्टर रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि अन्य परिजनों से पूछताछ में यही लग रहा है कि बच्चियां घरेलू कलह के चलते कहीं चली गईं, लेकिन मामले के पीछे सिर्फ इसी वजह को मानकर पुलिस उनकी तलाश नहीं कर रही। कई बिंदुओं को केंद्र में रखा गया है और तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं।

राजमिस्त्री है पिता
पिता दारा सिंह दोहरे राजमिस्त्री का काम करता है। मोहल्ले वालों से पूछे जाने पर पता चला कि वह आएदिन शराब पीकर कलह करता है। इसको लेकर घर में काफी कहासुनी होती रहती है। पुलिस जब पूछताछ करने पहुंची तो उस वक्त भी वह शराब के नशे में धुत था।  
विज्ञापन


बड़ी बेटी से होता था झगड़ा
दारा सिंह के शराब पीने की वजह से उसका बड़ी बेटी आरती से अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह पिता की शराब छुड़वाने के लिए काफी प्रयास करती थी। इसलिए वह उसकी जेब से सारे रुपये भी निकालकर मां ऊषा को दे दिया करती थी। इसके चलते दारा सिंह ने कई बार उसकी पिटाई भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें