फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 12 Aug 2018 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
कांधला सीएचसी में भर्ती घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कांधला पुलिस ने शनिवार देर रात किवाना रोड पर मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश और सिपाही घायल हो गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाशों ने कांधला क्षेत्र में कैब ड्राइवर को गोली मारने की घटना को कबूल किया है। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अंकित धर्मेंद्र किरठल गैंग का शार्प शूटर रह चुका है।
विज्ञापन




एसपी दिनेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे कांधला पुलिस के इंस्पेक्टर ओपी चौधरी पुलिस टीम के साथ किवाना रोड पर चेकिंग कर रही थी। किवाना रोड पर फाटक के पास पुलिस को एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने कांस्टेबल मोनू दहिया पर कार चढ़ाने की कोशिश की। कांस्टेबल के हाथ से रायफल छूट कर गिर गई और पहिये के नीचे आने से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश, लेकिन रास्ता अवरुद्ध होने के कारण गाड़ी खेत में उतर गई। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसको पुलिस ने दबोच लिया। इसके बाद बाकी दो बदमाशों को भी घेराबंदी कर दबोच लिया गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। पकड़ा गया घायल बदमाश अंकित उर्फ काला पुत्र राधेश्याम, निवासी माहीपुर थाना खरखौदा जिला सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। उसके साथी अमित पुत्र सुरेश कश्यप ओर कपिल पुत्र रामकुमार कश्यप निवासीगण लूंब थाना छपरौली जिला बागपत के रहने वाले हैं। तीनों के पास से एक-एक तमंचा और छह कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया शातिर अंकित धर्मेंद्र किरठल गैंग का शार्प शूटर रह चुका है।



अंकित के खिलाफ दर्ज है कई संगीन मामले
एसपी ने बताया कि अंकित के खिलाफ जिला सोनीपत के खरखौदा थाने में चोरी सहित आधा दर्ज मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा थाना सदर गोहाना सोनीपत हरियाणा, थाना चांदनीबाग पानीपत में कई मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमा थाना माडल टाऊन पानीपत हरियाणा में दर्ज है तथा थाना करनाल सिटी जिला करनाल में भी उसके खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन




गाड़ी बुक कर ड्राइवर की हत्या और लूट में माहिर है अंकित
बदमाश अंकित अपने शौक पूरे करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। असलहा हासिल करने और गाड़ी के लिए गाड़ी बुक करना और ड्राइवर की हत्या करना इसके लिए बड़ा आसान है। 25 जुलाई की रात इसने लोनी से कैब बुक की और उसके बाद कंपनी की कार बुक करके गांव खेड़ा कुरतान थाना कांधला क्षेत्र में रात एक बजे चालक संदीप को गोली मार दी थी। इसके अलावा 28 जुलाई को को पानीपत से कार अंकित उर्फ काला ने गांव लूंब के अमित, कपिल व विनोद के साथ कार बुक करके हरिद्वार के पास चालक की हत्या गला घोंटकर कर दी थी एवं चालक की बॉडी नाले में फेंक दी। वही, कार इन बदमाशों के पास से बरामद हुई है।



जंगलों में रहकर रच रहा था धर्मेंद्र किरठल की हत्या की साजिश
शामली।  मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश अंकित धर्मेंद्र किरठल की हत्या करना चाहता था। जंगलों में रहकर वह उसकी हत्या की साजिश रच रहा था। बदमाश अमित सरनावली के किए भी काम कर चुका है।  पुलिस के मुताबिक अंकित उर्फ काला पहले चोरी की घटनाओं को अंजाम देते देते बड़ा बदमाश बन गया। इसी दौरान वह पश्चिमी यूपी के कुख्यात धर्मेंद्र किरठल के संपर्क में आ गया। देखते ही देखते उसके इशारों पर काम करने लगा और शार्प शूटर बन गया। एसपी ने बताया कि उसकी के इशारे पर अंकित ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में ऊझेडा गांव में पिता-पुत्र की हत्या धर्मेंद्र किरठल के कहने पर की थी। पुलिस ने बताया कि आपस में हुए विवाद के कारण करीब तीन माह पूर्व धर्मेंद्र किरठल ने अंकित को गोली मार दी थी। इसके बाद से अंकित उस गैंग से अलग हो गया था और बदले की आग में झुलस रहा था। अंकित नया गैंग बना रहा था और जंगलों में रहकर धर्मेंद्र किरठल की हत्या करने की फिराक में था। इसके अलावा अंकित का संबंध शार्प शूटर अमित सरनावली भी रहा है।  



पकड़ा गया अंकित कुख्यात है। धर्मेंद्र किरठल के साथ काम भी कर चुका है, लेकिन तीन माह से अलग राह पर चल रहा था तथा उसकी हत्या की साजिश रच रहा था।   
विज्ञापन

-श्लोक कुमार  
एएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें