रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव राठौरनपुरा के बीहड़ में एक युवक का शव शनिवार को पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। एमपी सीमा सटी होने के कारण पुलिस भी आशंका जता रही कि हत्यारे वारदात कोे अंजाम देकर शव को यहां फेंक गए। जानकारी के मुताबिक रामपुरा थाना
क्षेत्र के एमपी की सीमा पर बसे गांव राठौरनपुरा के बीहड़ों में एक 40 वर्षीय युवक का शव चरवाहाें ने देखा तो वहां ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर
पहुंची और साक्ष्याें का संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने एमपी के करीबी थानाें को युवक के शव मिलने की सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष ब्रजनेश कुमार यादव ने बताया कि यूवक की पहचान होने के बाद मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।