फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वध प्रतिबंधित मवेशी बरामद तस्कर फरार

Sat, 28 Jan 2017 11:12 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
cattle smuggler - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
रौनाही थाना पुलिस ने शनिवार को चिर्रा गांव से वध को बांधे गए छह प्रतिबंधित पशु बरामद किए हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्करों को कार्रवाई की भनक लग गई और सभी भाग निकले। 
विज्ञापन

शनिवार दोपहर थाना पुलिस ने चिर्रागांव में छापा मारा। लेकिन पशु तस्करों को पुलिस की कार्रवाई की भनक पहले ही लग गई। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है जब इस गांव में पुलिस ने छापा मार कर मांस व प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया है लेकिन किसी तस्कर की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी थी।

शनिवार को भी यही हुआ। छापेमारी की कार्रवाई में पुलिस के हाथ सिर्फ छह प्रतिबंधित पशु ही लगे। जिन्हे गांव में वध के लिए चोरी सेे छिपा कर बांधा गया था। अभी दो तीन दिन पूर्व चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा तहसीनपुर से पुलिस ने ट्रक से 21 प्रतिबंधित पशु बरामद किए थे लेकिन तस्कर और वाहन चालक भागने में सफल हो गए थे।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने 50 क्विंटल प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया था। क्षेत्र के मंगलसी, चिर्रा, जगनपुर, कोला, बड़ागांव आदि पशु तस्करी व वध के लिए जाने जाते हैं। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि बरामद प्रतिबंधित पशुओं को संरक्षित कर लिया गया है। भागे तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें