फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे की पैरवी पर महिला को चाकू मारा

Sun, 23 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती महिला पुष्पा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दहेज हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रही महिला पर दूसरे पक्ष के चार लोगों ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिला के पेट, पीठ व हाथ में चाकू के घाव हैं। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने महिला समेत चार हमलावराें के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मुहल्ला लहारियापुरवा निवासी पुष्पा चौहान पत्नी शिवपाल सिंह ने जिला अस्पताल में बताया कि वह रविवार की दोपहर करीब दो बजे बाजार से अपने घर जा रही थी। मैदान पार करते समय को दो बाइकाें पर सवार चार हमलावरों ने मारपीट की। विरोध करने पर एक आरोपी ने उस पर चाकू से हमलाकर दिया। महिला हमलावराें से भिड़ गई। इससे एक हमलावर के मुंह से कपड़ा हट गया। महिला ने उसे पहचान लिया। महिला ने बताया कि उसके भाई की बहू की बीमारी से मौत हो गई थी। इस मामले में मायके वाले चुर्खी थाना के गांव सिकरी रहमानपुर निवासी ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इस मामले में उसने भाई व भतीजे की पैरोकारी की थी। इससे दूसरा पक्ष नाराज था। महिला की तहरीर पर कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें