फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच गई युवती को पकड़ा, रेप का प्रयास

Wed, 05 Apr 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़/उरई (जालौन)। सोमवार की रात शौच के लिए गई युवती को दो शोहदाें ने दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता के चिल्लाने पर लोगों ने दोनाें आरोपियों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनाें आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट जेल भेज दिया। माधौगढ़ कस्बा निवासी एक युवती ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे वह शौच के लिए खेतों पर जा रही थी तभी डकोर थाना के गांव खराला निवासी राघवेंद्र सिंह ने अपने साथी डकोर थाना के ही गांव भदौला निवासी जोगेंद्र सिंह के साथ दबोच लिया। उसके साथ रेप का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगाें ने दोनाें आरोपियाें को दबोच कर उनको पुलिस के हवाले कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़खानी की धाराआें में रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया। युवक कसबे में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे और वह ट्रैक्टर किराये पर चलवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें