फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से सिपाही की पिस्टल लेकर भागा किशोर गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दिल्ली पुलिस की सरकारी नौ एमएम पिस्टल, दस कारतूस व मोबाइल चोरी कर भागे बिहार के  किशोर को दिल्ली पुलिस ने उरई रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल, कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस उसे लेकर दिल्ली रवाना हो गई है। एसपी स्वप्निल ममगोई ने बताया कि दिल्ली पुलिस आई थी। किशोर को गिरफ्तार कर ले गई। चूंकि मामला यहां का नहीं था। लिहाजा उनको ज्यादा जानकारी नहीं है। दिल्ली के आनंद बिहार थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय बिहार का रहने वाला किशोर नई दिल्ली में रहता है। वह सिपाही की पिस्टल व दस कारतूस व मोबाइल चोरी कर भाग आया। वह बिहार अपने घर जा रहा था। मोबाइल की लोकेशन झांसी में मिलने पर दिल्ली पुलिस ने एसपी से संपर्क साधा और कार्रवाई में सहयोग मांगा। उन्हाेंने दरोगा आरिफ खान को लगाया। दरोगा ने शहर के रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दिल्ली पुलिस भी आ गई जिसके सुपुर्द कर दिया। किशोर के नाम आदि की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें