फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की पत्नी ने फांसी लगाई

Mon, 10 Dec 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
hanged - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कस्बे के जवाहर नगर निवासी फौजी गौरव शर्मा की शादी करीब तीन साल पहले भिंड निवासी दीपा (26) से हुई थी। दीपा का शव सोमवार शाम उसके कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे लटका मिला। परिजनों ने दीपा का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पति व अन्य ससुरालवाले कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं। वहीं इंस्पेक्टर राम सहाय ने बताया कि फिलहाल पति पत्नी के बीच  विवाद की बात सामने आ रही है। घर पर महिला की चचेरी ननद की शादी की तैयारी भी चल रही थी।  मायके पक्ष का इंतजार किया जा रहा है। जो भी तहरीर मिलेगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें