फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के अपहरण में दो के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 07 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
कोंच। ग्राम ब्यौना रियासत से गत 30 मार्च को कथित तौर पर अगवा की गई लड़की के मामले में कोतवाली पुलिस को एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। हालांकि शुरू में पुलिस ने इस मामले को ज्यादा महत्व नहीं दिया, लेकिन पीड़ित पिता ने एसपी के यहां न्याय की गुहार लगाई तो मजबूरन कोतवाली पुलिस को अपहरण का अभियोग दर्ज करना पड़ा।
विज्ञापन


  कोतवाली के ग्राम ब्यौना रियासत निवासी जगमोहन ने तहरीर में कहा कि 29-30 मार्च की रात तीन बजे उसके घर में असलहा लेकर कुछ लोग घुस आए। उन्होंने परिजनों को धमकाया और अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये, अंगूठी, जंजीर, कानों के बाले, तोड़ियां आदि लूट ले गए।

इस दौरान वे उनकी लड़की का अपहरण भी कर ले गए। गृहस्वामी की पत्नी ने बदमाशों में से एक की पहचान गांव के ही सत्येंद्र यादव के रूप में की है, जबकि अन्य लोगों को वह नहीं पहचान सकी।
विज्ञापन


 पुलिस मामले की तहकीकात करने गांव पहुंची और शुरूआती छानबीन के बाद कोतवाल मनवीर सिंह ने इसे लूटपाट या अपहरण की घटना मानने से इंकार कर दिया। रिपोर्ट में उन्होंने इस पूरे मामले को मनगढ़ंत बताया।

पीड़ित पक्ष ने बाद में एसपी के यहां दस्तक दी और एसपी के आदेश पर सत्येन्द्र पाल यादव व कमलेश प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि इसी माह लड़की की शादी होने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें