फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला

Thu, 07 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
युवक को कुचलने वाले ट्रक को पुलिस द्वारा छोड़ दिए जाने पर एसपी से शिकायत करने आए मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। गिट्टी भरे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से रेफर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ट्रक चालक को राहगीरों ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। उधर, ट्रक चालक को छोड़ देने की अफवाह पर परिजनों ने जिला अस्पताल के गेट पर जमकर हंगामा किया और एसपी से मिलकर शिकायत की।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के उबरी गांव निवासी जगपत कुशवाहा (40) पुत्र रामऔतार बुधवार की रात मजदूरी कर साइकिल से अतर्रा जा रहा था। अतर्रा कस्बे के नजदीक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। आसपास के राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। यहां से गंभीर हालत में कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

उधर, दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को राहगीरों ने दबोच लिया। धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को सुबह ट्रक चालक को पुलिस द्वारा छोड़ देने की अफवाह पर परिजनों ने मुख्यालय आकर हंगामा किया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल गेट पर नारेबाजी की। मृतक की पत्नी शोभा कुशवाहा, पुत्र और पुत्रियों के साथ अन्य रिश्तेदारों ने पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय से मुलाकात कर शिकायत की। एसपी ने थाने से जानकारी लेने के बाद बताया कि चालक को छोड़ा नहीं गया है। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें