फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 26 Sep 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
Police - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ अहिरवार उर्फ मुंशी (60) पुत्र कटारे निवासी छौंक मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे रेलवे क्रासिंग पर किसी अज्ञात ट्रेन से कटकर मर गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित था और अपने जीवन से तंग आकर उसने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन


जैसे ही उसके घर में उसकी मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। वह तहसील में बैनामा लेखक का काम कर अपने घर का गुजारा कर रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। इंसपेक्टर सुधाकर मिश्रा ने बताया कि वह किडनी की बीमारी से परेशान था, इसलिए ही ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें