शहर के राठ रोड ओवरब्रिज के नीचे बुधवार को डीसीएम खड़ी कर चालक और खलासी सो गए। इससे वहां जाम लग गया तो लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोबरा सिपाही मौके पर पहुंचे और चालक-खलासी को जगाकर डीसीएम हटाने के लिए कहा। इस पर दोनाें सिपाही को पीटने लगे। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही
कोतवाली से फोस पहुंचा तो दोनाें दरोगा से भिड़ गए। इस पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और कोतवाली लाए। यहां उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
शहर कोतवाली के राठ रोड ओवरब्रिज केे नीचे डीसीएम चालक भूरा अपने खलासी कल्लू के साथ दुकानों में सामान डालने गया था। लोगों के मुताबिक सामान उतारने के बाद दोनों ने
डीसीएम में ही शराब पी और सो गए। कुछ देर बाद वहां पर जाम लगने लगा तो लोगाें ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। इस पर मौके पर कोबरा सिपाही भरत अपने साथी के साथ पहुंचा और चालक व खलासी को जगाकर डीसीएम किनारे लगाने को कहा। इससे दोनाें भड़क गए और सिपाही पर हमला कर दिया। साथी सिपाही ने बचाने की कोशिश की तो
उसका भी टायर लीवर लेकर दौड़ा लिया। इससें वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनाें ने पुलिस पर भी हमले का प्रयास किया लेकिन
सिपाहियाें ने उन दोनाें को दबोच लिया। दरोगा बृजनेश यादव ने बताया कि दोनाें नशे की हालत में हैं। वह सिपाही के साथ हुई मारपीट से मुकर रहे हैं। उनका कहना है कि दोनाें गाली गलौज कर रहे थे।