सोनीपत में घर में घुसकर लड़की पर जानलेवा हमला
- फोटो : फाइल फोटो
उरई (जालौन)। शहर कोतवाली के मुहल्ला रामनगर निवासी एक 20 वर्षीय युवती ने अपने घर में संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव वापस ले गए। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत अस्पताल प्रशासन ने भी रजिस्टर में दर्ज नाम को काट दिया।
शहर कोतवाली के मुहल्ला रामनगर निवासी राधा कृष्ण की 20 वर्षीय बेटी समीक्षा ने बुधवार की रात अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे देर रात जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गिना कोतवाली पुलिस को सूचना दिए शव को घर ले गए और बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। स्वास्थ्य कर्मी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने नाम दर्ज करने के बाद काट दिया था। इस बाबत कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि वह घर पर पुलिस भेजकर जांच करवा रहे हैं कि मामला क्या है।