फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में जा रही महिला को लूटा

Thu, 28 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कोतवाली में बैठीं लूट की शिकार मुन्नी देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी समारोह में जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही महिला को बाइक सवार युवक ने लिफ्ट देने के बहाने बिठा लिया । इसके  बाद युवक ने  सु़नसान जगह पर महिला से  सोने की चैन व पैसे लूट लिए। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को आपबीती बताई।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के  गांव रिरुआ निवासी मुन्नी देवी अपने गांव से थाना क्षेत्र के ही गांव ददरी जा रही थीं। रास्ते में  एक  बाइक सवार से इन्होंने लिफ्ट मांगी। बाइक सवार ने इन्हें बैठा लिया। महिला का आरोप है कि बाइक सवार ने सुनसान इलाके में बाइक  रोक कर गले से सोने की जंजीर व पांच सौ रुपये लूट लिए।

महिला ने बताया कि  उरई कोतवाली पुलिस ने उसे टरका दिया। इस पर कोतवाल आलोक सक्सेना का कहना है कि वह नुक्कड़ नाटक में बैठे हैं। उनके क्षेत्र में लूट की कोई वारदात नहीं हुई है। महिला जहां वारदात बात रही, वह इलाका उनके क्षेत्र में नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें