ओवरलोड ट्रक को रोके खड़े आरटीओ व पुलिस कर्मी
- फोटो : amar ujala
आटा थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों के निकलने की शिकायत मिलने पर रविवार को तकरीबन रात 10 बजे आरटीओ धनवीर सिंह, एसडीएम कालपी सुनील कुमार शुक्ला, खनिज अधिकारी सर्वेश कुमार, सीओ सुबोध गौतम व थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह फोर्स के साथ अकबरपुर इटौरा पहुंचे और फिर चेकिंग शुरू कर दी।
इस दौरान हमीरपुर के चंडोत से आ रहे मौरंग भरे 7 ओवरलोड ट्रकों का पकड़कर चालान किया और आटा थाने में खड़ा करा दिया। चेकिंग अभियान की जानकारी होने पर ट्रक चालकों में खलबली मच गई, जिससे कई चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर अधिकारियों के जाने का इंतजार करते नजर आए।