फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन-औरैया मार्ग पर लगा सात घंटे जाम

Sat, 02 Jun 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
जाम के दौरान लगी ट्रकों की लंबी लाइन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कुठौंद। ट्रक का एक्सल टूटने से जालौन-औरैया मार्ग पर सात घंटे जाम लगा रहा। इस कारण रोड पर दोनों ओर बसों और ट्रकों की कतारें लगी रहीं। शनिवार तड़के लगा जाम दोपहर 12 बजे के बाद खुल सका। इससे बसों में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जालौन और औरैया से चलने वाली गाड़ियां लंबी दूरी का रास्ता तय कर पहुंची।  

विज्ञापन


 कुठौंद क्षेत्र के ग्राम दौन बिचौली की निर्माणाधीन पुलिया पर शुक्रवार की देर रात तीन बजे मौरंग से लदे ओवर लोड ट्रक का एक्सल टूट गया। मामला रात का था लिहाजा उस वक्त तो जैसे तैसे किनारे से वाहन निकलते रहे शनिवार सुबह के पांच बजते ही दोनों ओर से आने वाले भारी वाहन इस कदर उलझे की देखते ही देखते जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया।

सुबह के नौ बजे तक स्थिति यह रही  कि बसों और ट्रकों की कतारों के बीच पैदल चलना भी दूभर हो गया। रोड के आसपास पानी का इंतजाम न होने के कारण भी जाम में फंसे लोगों को घंटों प्यासा रहना पड़ा। कुठौंद थाने का फोर्स भी दस बजे के आसपास मौके पर पहुंचा। जाम इतना बढ़ चुका था कि दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने ओवर लोड ट्रक को हटवाने के लिए क्रेन मंगवाई। जाम के कारण पुलिया तक क्रेन नहीं पहुंच सकी। इसके बाद आनन फानन में मिस्त्री बुलाकर उसका टूटा एक्सल ही ठीक कराया गया। तब जाकर दोपहर 12 बजे  जाम खुलना शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें