कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी गोविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात अपने परिवार सहित घर के कमरे में सो रहा था। देर रात पीछे की दीवार फांदकर एक बदमाश उसके घर में घुस आया और कमरे में रखे बैग जिसमें कुछ जरूरी कागजातों के अलावा कुछ साड़ियां एवं 5 हजार रुपये नगद थे, उसे समेटने लगा। इस बीच आहट पाकर गोविंद की आंख खुल गई। जब उसने चोर को ललकारा तो वह उसके पैर पर चाकू से वार कर भाग गया। गोविंद की चीख सुनकर घर के अन्य लोग भी जाग गए और उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। इसके बाद गोविंद ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि हुलिए के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है।
अपराध