फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल पर गोली चलने के मामले में गार्ड पर रिपोर्ट

Sun, 16 Jul 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
टोल प्लाजा के फुटेज देखती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एट। टोल प्लाजा पर गोली चलने से चार मजदूरों के घायल होने के मामले में पुलिस ने गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शनिवार को प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एसओ का कहना है कि जांच की जा रही है, इसके आधार पर गार्ड का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

 एटा टोल प्लाजा में शुक्रवार दोपहर सिक्योरिटी गार्ड मथुरा प्रसाद की दोनाली बंदूक से गोली चल गई। छर्रे लगने से पास ही सड़क बना रहे मजदूर भूसिंह, इंद्रा, जगन और नसरू घायल हो गए थे। प्लाजा के अधिकारियों ने चारों मजदूरों को इलाज के लिए झांसी भेज दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि गार्ड की लापरवाही से गोली चल गई थी। मजदूरों को मामूली चोटें लगी हैं। गार्ड के खिलाफ धारा 337 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मजदूर प्राथमिक इलाज के बाद शनिवार को लौट आए हैं। मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर गार्ड का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें