फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

Sun, 19 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
RAPE - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहू बेटियों की आबरू पर हमले की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। छात्रा को अगवाकर रेप के प्रयास का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक महिला से दबंग ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके अलावा कदौरा थाना क्षेत्र में खेत में जा रही किशोरी से रेप का प्रयास किया गया। दोनों मामलों की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


माधौगढ़ थाना क्षेत्र की ग्रामीण महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव महाराजपुरा का लकी सिंह उसके घर आ धमका। उसने सीने पर तमंचा लगाकर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी लकी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्जकर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया।

उधर, कदौरा प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र की कक्षा 10 की छात्रा शनिवार की शाम करीब छह बजे गांव के बाहर खेताें पर जा रही थी। रास्ते में उसे गांव नाका निवासी आकाश ने दो साथियाें के साथ घेर लिया और उसे खेत में खींचने लगे तो छात्रा ने विरोध किया। इस पर आरोपियाें ने उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर आसपास खेताें पर मौजूद लोग आ गए तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़िता घर पहुंची और परिजनाें को आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपियाें के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष लालमणि सिंह का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें