फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईसजादे ने कार से बुजुर्ग महिला को रौंदा

Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी आरोपी की कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिझौना निवासी सुखदेवी (65) पत्नी रामलाल सोमवार को अपने नाती बबलू के साथ बाइक से माधौगढ़ होते हुए जालौन जा रही थी। माधौगढ़ के मिर्जापुर गांव में बबलू की नातिन वंदना की ससुराल है। बबलू ने उसके घर चलने की बात कही तो सुखदेवी ने मना कर दिया। इस पर बबलू दादी को गांव के बाहर सड़क किनारे बैठाकर नातिन से मिलने चला गया। इसी दौरान अमखेड़ा गांव की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने सड़क किनारे बैठी सुखदेवी को टक्कर मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गई।

विज्ञापन


यह देखकर कार चालक ने कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर पैदल भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों के मुताबिक कार चालक शराब के नशे में था। इसके बाद राहगीर सुखदेवी को लेकर अस्पताल के लिए भागे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर में उसका बबलू भी वहां पहुंचा और दादी को उस हाल में देखकर उसके होश उड़ गए। उधर राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने कुछ दूरी पर खड़ी उस अल्टो कार को कब्जे में ले लिया और चालक को लेकर कोतवाली आ गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कार चालक का नाम राहुल है और उसके पिता गुजरात के कारोबारी है। नजदीक ही राहुल का गांव टीहर भी है और वह कुछ दिन पहले ही गांव आया था। सुखदेवी का नाती बबलू बार-बार यह कहकर बेहोश हो रहा था कि अम्मा जागो, तुम्हें क्या हो गया है। तुम जागी नहीं तो हम घर अकेले कैसे जाएंगे। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से बबलू को संभाला। हादसे की खबर जैसे ही सुखदेवी के घर मिझौना पहुंची तो घरवाले घटनास्थल के लिए दौड़ पड़े। मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें