रोहतक में गांव वालों ने पुलिस टीम को बंधक बनाया
- फोटो : अमर उजाला
गोहन/उरई(जालौन)। खेत पर पानी लगा रहे युवक को बदमाश अगवा कर ले गए। परिजनाें ने थाना गोहन पुलिस को पुत्र के अगवा होने की तहरीर देकर डेढ़ लाख रुपये की फिरौती का फोन भी आने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने फिरौती मंागने वाले मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोके शन गाजियाबाद मिली। पुलिस गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई है। गोहन थाना के गांव शहबाजपुर के प्रधान चंद्रशेखर ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र भंते बुधवार की रात खेताें की सिंचाई करने गया था। वहां से जब वह सुबह तक वापस नहीं आया तो परिजनाें को चिंता हुई।
परिजन जब खेत पर पहुंचे तो युवक लापता था। इसी बीच पिता के फोन पर एक धमकी भरा फोन आया। इसमें युवक के अपहरण की जानकारी देकर डेढ़ लाख रुपये फिरौती की मांग की गई है। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने मोबाइल का लोकेशन निकलवाया तो वह गाजियाबाद का निकला। पुलिस की एक टीम युवक की तलाश में गाजियाबाद रवाना कर दिया। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध है। वह जांच कर रहे हैं। युवक की वापसी के बाद ही कुछ कहना ठीक होगा। पुलिस संभावित ठिकानाें पर छापामार रही है।