फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदी ने जहर खाया, हालत बिगड़ी

Mon, 24 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बंदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जिला कारागार में हत्या के मामले में बंद एक बंदी ने पेशी से लौटने के बाद बैरक में अचेत हो गया। यह देख जेल प्रशासन सकते में आ गया। उसे आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने बताया कि बंदी ने जहरीला पदार्थ खाया है। जालौन कोतवाली के मुहल्ला हरीपुरा निवासी बंटू यादव पुत्र विजय यादव जिला कारागार में हत्या के मामले में बंद है। सोमवार को वह जिला न्यायालय पेशी पर आया था। वहां से लौटने के बाद वह बैरक में जब पहुंचा तो अचेत होकर गिर गया। यह देख साथी बंदियाें ने इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां इमरजेंसी में डॉक्टर ने बताया कि बंदी ने जहरीला पदार्थ खाया है। उसे जेल में जहरीला पदार्थ कहां से मिला। कहीं पेशी के दौरान किसी ने उसे तो नहीं दे दिया। इससे जेल व पुलिस प्रशासन की लापरवाही उजागर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें