फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका हटवाने के लिए डीएम की चौखट पहुंची महिलाएं

Mon, 24 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर नारेबाजी करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ककोर बुजुर्ग से हटाकर शराब ठेका हरी का पुर्वा में खोल दिया गया जिससे गांव की महिलाएं आक्रोशित हैं। सोमवार को गांव की महिलाओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और शराब ठेका हटवाए जाने की मांग की।  डीएम को दिए शिकायती पत्र में महिलाओं ने बताया कि ठेका संचालक ने गांव से 50 मीटर की दूरी पर ठेका खोल दिया। पास ही स्कूल है। जहां ठेका खुला वह गांव आने के लिए मेन सड़क है। ऐसे में ठेके पर शराबियों और अराजकतत्वों का  जमावड़ा रहता है। शराबी गांव की महिलाओं व लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं।
विज्ञापन


उन लोगों ने ठेका गांव से हटाने की बात कही तो ठेका संचालक लड़ने पर आमादा हो रहा है। महिलाओं ने डीएम से मांग की है कि जल्द से जल्द ठेके को गांव से हटवाया जाए। इस मौके पर पूनम देवी, सिद्धवती, मंजू देवी, प्रीती, गीता, उर्मिला, अर्चना, सकल्पना, सरला, सरोज, गीता आदि तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने चेतावनी भी दी कि अगर ठेका नहीं हटा तो वे लोग जबरन हटवाने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें