फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट की हत्या में तीन को पुलिस ने उठाया

Fri, 01 Jun 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
demo - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

जालौन। ग्राम कैंथ में ढाई वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस एक या दो दिन में मासूम की हत्या के मामले का खुलासा कर सकती है। हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें पुलिस ने तीन लोगों को उठा लिया है और तंत्र मंत्र के चक्कर में मासूम की हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।  

विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथ में 24 मई की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे इंद्रपाल सिंह का ढाई वर्षीय पुत्र सम्राट घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। इसके अगले दिन 25 मई को सम्राट का शव गांव के तालाब के किनारे स्थित एक गड्ढे से मिला था। पोस्टमार्टम में सम्राट की हत्या गला दबाकर होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद से पुलिस की तीन टीमों सहित सर्विलांस व स्वॉट टीम लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी थीं।

इस मामले में पुलिस ने लगभग आधा दर्जन लोगों से पूछताछ भी की है। जिसमें पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। गुरुवार को एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी भी कोतवाली आए थे। जहां उन्होंने स्वयं संदिग्धों से पूछताछ की है। जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि पुलिस हत्या के खुलासे के करीब तक पहुंच चुकी है। शीघ्र ही एक या दो दिन में पुलिस खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


कोई निर्दोष न फंसे इसी की जांच के चलते खुलासे में देरी हो रही है। जिस प्रकार सम्राट की हत्या हुई है उसके आधार पर सभी का अनुमान है कि सम्राट की हत्या किसी तांत्रिक क्रिया को अंजाम देने के चलते हुई है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़करपूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना करा खुलासा भी होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें