शहर केे मोहल्ला मातापुरा में तिहरे हत्याकांड में पुलिस उलझती नजर आ रही है। पुलिस जहां दूधिये से लेकर कई रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है, वहीं इस मामले में स्मैक के अवैध धंधे को भी हत्या की प्रमुख वजह मान रही है। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि स्मैक की खेप भी ट्रिपल मर्डर का कारण हो सकती है। वहीं, पुलिस कुछ करीबियों पर भी शिकंजा
कसने के मूड में नजर आ रही है। कोतवाल संजय कुमार गुप्त व स्वाट टीम प्रभारी अरुण तिवारी के साथ ही एक अन्य टीम भी मामले के खुलासे में लगी है। हालांकि दो दिन बीत जाने केे बाद भी पुलिस की जांच अभी कोई दिशा तय नहीं कर पा रही है। पुलिस सर्विलांस सेल की मदद से भी खुलासे केे प्रयास में जुटी है। पुलिस को अब तक कोई ठोस सुबूत नहीं मिला हैं।
इससे इस ट्रिपल मर्डर की गुत्थी और उलझती जा रही है। पुलिस अभी तक हवा में तीर चला रही है। सूत्रों की मानें तो पूरे मर्डर मिस्ट्री से किसी करीबी के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। मोहल्ले में भी चर्चा है कि पूरे मामले में बहुत ही करीबी के हाथ हो सकता है। मौका ए वारदात पर मिले सुबूतों का भी पुलिस सिलसिलेवार जोड़कर चल रही है लेकिन पुलिस अभी
भी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। बताते चलें कि दो दिन पहले शहर कोतवाली के मुहल्ला मातापुरा में हमलावराें ने दंपति व उसके एकलौते बेटेे की गला रेतकर हत्या का दी।
आरोपी वारदात को अंजाम देकर तीनाें शवाें को घर में छोड़कर भाग गए। घर के दरवाजे पर ताला लगाकर चाबी भी अंदर फेंक दी थी। मामले में अगले दिन मृतक की बहू व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।