शराब के नशे में एक युवक गांव के ही एक घर में घुस गया। वहां अकेली किशोरी के साथ रेप का प्रयास किया। किशोरी की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर रेप का प्रयास व पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाल सतेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा
रही है। कालपी कोतवाली क्षेत्र निवासी पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह परिवार समेत खेत पर कटाई करने गया था। घर में उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। तभी वहां गांव तिरही का युवक सुशील कुमार शराब के नशे में घर में घुस आया और बेेटी से रेप का प्रयास करने लगा। बेटी ने जब विरोध किया तो
उसके साथ मारपीट कर दी। बेटी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को ललकारा तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।