फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में निर्माण पर बवाल, हाईवे जाम

Thu, 17 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कानपुर-झांसी हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम हुनहुना में बुधवार को एक समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान निर्माण के लिए खुदाई शुरू कराई तो गांव वाले इसके विरोध में सड़कों पर उतर आए। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस मसले को लेकर गुरुवार को समुदाय विशेष ने महिलाओं को आगे कर कानपुर-झांसी हाईवे जाम कर दिया गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों से बात कर मामले को किसी तरह सुलझाया। तब जाकर जाम हटा।
विज्ञापन

 
   कोंच तहसील के थाना एट क्षेत्र के ग्राम हुनहुना में बुधवार को मुस्लिम वर्ग के कुछ लोगों ने कब्रिस्तान बनाने के लिए खुदाई शुरू कराई। इस पर गांव के दूसरे समुदाय के लोग विरोध पर आमादा हो गए। इस बात को लेकर दोनों समुदायों के बीच काफी बहस हुई। इससे गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस बात को लेकर गुरुवार को समुदाय विशेष के लोगों ने अपनी महिलाओं को आगे करकानपुर-झांसी हाईवे को जाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप पड़ गया।
  
मामले की गंभीरता को देखते हुये एट सहित सर्किल के अन्य थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। कोंच से एसडीएम मुईनुल इस्लाम, तहसीलदार भूपाल सिंह व कोतवाल शिवमोहन प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बात की। इस दौरान एक समुदाय ने बताया कि जहां कब्रिस्तान निर्माण कराया जा रहा है वह चकरोड है। फिलहाल, अधिकारियों ने कब्रिस्तान को पीछे हटवा दिया है और कहा कि अभिलेख देख लिए जाएंगे।  इसके बाद मामले का फैसला किया जाएगा। मामला शांत होने के बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें