कालपी (जालौन) ग्राम बरखेरा में बाइक सवारों ने एक माह पूर्व बाइक सवार दंपति को लूट लिया था। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाली कालपी के एसएसआई रामराज शुक्ल ने बताया कि ग्राम जयराम पुर निवासी बल्देव अपनी पत्नी के साथ बाइक से 21 नवंबर को शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। जैसे बरखेरा पहुंचे, पीछे से बाइक से आए दो लुटेरों ने बाइक रुकवाकर पत्नी का मंगलसूत्र व 2000 रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने आरोपी लुटेरे अनिरुद्ध पुत्र राधेश्याम व मनीष सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक बरामद की है। साथ ही लूट की विभिन्न धाराओं मेें इन आरोपियों को जेल भेज दिया है।