फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां व मासूम घायल

Tue, 30 Oct 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नया पटेलनगर निवासी रविकांत पुत्र रामऔतार मंगलवार की दोपहर बाइक से पत्नी ज्योति व 11 माह के बच्चे पार्थ को लेकर किसी कार्य से औरैया जा रहे थे। उनकी बाइक जालौन औरैया मार्ग पर शंकरपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो सड़क में गड्ढों की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन


जिससे पत्नी ज्योति व बेटा पार्थ गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया और घायलों को कुठौंद अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों का कहना है काफी समय से उखड़ी पड़ी गड्ढेदार सड़क से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी देवेंद्र कुमार साहू (32) व उनका छोटा भाई गोपाल साहू (30) मंगलवार की सुबह तकरीबन 10 बजे अपने गांव से जालौन आ रहे थे। जैसे ही वह कोंच चौराहे पर पहुंचे तभी औरैया की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


वहीं, ट्रक का पहिया बाइक पर चढ़ गया। जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों भाई बाल बाल बच गए। उधर, हादसे से उत्तेजित मौजूद लोगों ने ट्रक के पहियों की हवा निकाल दी। जबकि ट्रक चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने घटना के संबंध में लोगों से जानकारी ली। साथ ही क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को कोतवाली में खड़ा कराया।ो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें